2027 चुनाव से पहले सक्रिय हुई लोजपा, सीएम आवास से लेकर वाराणसी के चौराहों तक लगे बैनर।

समाचार आजकल।

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) द्वारा लगाए गए बैनर राजधानी लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास के बाहर से लेकर वाराणसी शहर के प्रमुख चौराहों तक चर्चा का विषय बने हुए हैं।

वाराणसी के लंका, मैदागिन, अंधरापुल, कैंट, भोजूबीर समेत कई प्रमुख इलाकों में पार्टी के बड़े-बड़े बैनर लगाए गए हैं। राजनीतिक जानकार इसे आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की सक्रियता और जनाधार मजबूत करने की रणनीति के रूप में देख रहे हैं।

पार्टी समर्थकों का कहना है कि लोजपा प्रदेश में अपनी राजनीतिक उपस्थिति को मजबूत करने और जनता के बीच अपनी बात पहुंचाने का प्रयास कर रही है। वहीं विपक्षी दल इसे चुनावी माहौल बनाने और शक्ति प्रदर्शन की राजनीति बता रहे हैं।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि 2027 चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश में छोटे-बड़े सभी राजनीतिक दल जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गए हैं। ऐसे में लोजपा के इन बैनरों ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *