पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के विरोध में जिला/महानागर कांग्रेस कमेटी का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

वाराणसी, 18 मई।देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों के विरोध में आज जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस स्थित जिला मुख्यालय के सामने कांग्रेसजनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक सौंपते हुए पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने की, जबकि कार्यक्रम की अगुवाई महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने की।

— प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल रहे। कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन, खाद्य सामग्री, खेती-किसानी और दैनिक जरूरतों की वस्तुएं लगातार महंगी होती जा रही हैं, जिससे मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, छात्र एवं गरीब परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल एवं महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों और जनविरोधी फैसलों के कारण देश की जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। पेट्रोलियम पदार्थों पर लगातार टैक्स बढ़ाकर सरकार जनता से जबरन वसूली कर रही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद जनता को कोई राहत नहीं दी जा रही है।आज देश का आम नागरिक महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रहा है। रसोई गैस से लेकर पेट्रोल-डीजल तक हर आवश्यक वस्तु आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी और जब तक मूल्य वृद्धि वापस नहीं ली जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।कांग्रेस पार्टी सदैव जनहित के मुद्दों पर जनता के साथ खड़ी रही है और आगे भी किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं गरीब तबकों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।

कार्यक्रम में :— जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल , महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,सजीव सिंह,सतनाम सिंह,राजू गौतम,अशोक सिंह,गिरीश पाण्डेय,राजीव राम,दिलीप चौबे,मनीष मोरोलिया,ओमप्रकाश ओझा,विनोद सिंह,राज खां,अनुराधा यादव,राजेश त्रिपाठी,हसन मेहदी कब्बन,खालिद सिद्दीकी,पूनम विश्वकर्मा,संतोष चौरसिया,मनोज वर्मा,प्रमोद वर्मा,संतोष मौर्य,नरसिंह दास,अब्दुल हमीद डोडे,हाजी इश्लाम,आशिष केशरी, रामकेश यादव,अजय सिंह,आनंद चौबे,हिमांशु सिंह, सुरेन्द्र सिंह,लक्ष्मी नारायण यादव,राजेश्वर विश्वकर्मा,रामजी गुप्ता, कृष्णा गौड़,कल्पनाथ शर्मा,मो उज्जैर,किशन यादव,सतेंद्र तिवारी,आजाद समेत सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे..!!

— सादर
जिला / महानगर कांग्रेस कमेटी, वाराणसी
कार्यालय :- ज्ञान मंडल प्लाजा , राजीव भवन , मैदागिन वाराणसी।
मो:- 9451941740

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *