वाराणसी।कज्जाकपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नवनिर्मित प्रसव कक्ष का विधायक नीलकंठ तिवारी ने किया लोकार्पण।

बोले- अब यह अस्पताल जच्चा-बच्चा केंद्र के रूप में भी करेगा कार्य

वाराणसी। शहर के कज्जाकपुरा स्थित आईडीएच कॉलोनी में बने कज्जाकपुरा कोनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को नवनिर्मित वातानुकूलित प्रसव कक्ष का लोकार्पण वाराणसी दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने किया। इस अवसर पर ढेर सारे क्षेत्रीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में विधायक का जोरदार स्वागत किया गया।

लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान हुई जनहानि और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को देखते हुए उन्होंने कज्जाकपुरा-कोनियां क्षेत्र में अस्पताल स्थापित करने का संकल्प लिया था। उन्होंने कहा कि मात्र चार महीने के भीतर अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा कराकर इसे जनता के लिए समर्पित किया गया।

उन्होंने कहा कि जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुचारु रूप से संचालित होने लगा तो क्षेत्रीय लोगों की ओर से यहां वातानुकूलित प्रसव कक्ष की मांग उठी। जनता की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कोनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को जच्चा-बच्चा केंद्र के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया। विधायक ने कहा कि अब यह स्वास्थ्य केंद्र माताओं और नवजात शिशुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ विधायक का स्वागत किया और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर खुशी जताई। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं, गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से, जितेंद्रनाथ पांडेय, मंडल अध्यक्ष बबलू सेठ, नलिन नयन मिश्र, पार्षद विजय सोनकर, पार्षद रोहित जायसवाल, पार्षद मनोज यादव, पार्षद लकी भारद्वाज, पार्षद कनकलता मिश्रा, विकास उपाध्याय, दीपक कुशवाहा, अशोक तिवारी, सन्नी रस्तोगी, संजू चौरसिया, अवनीश कुशवाहा और अनुराग त्रिवेदी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *