वाराणसी में हुक्का बारों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: सिगरा में दो ठिकानों पर छापा, 17 लोग गिरफ्तार।

वाराणसी में हुक्का बारों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: सिगरा में दो ठिकानों पर छापा, 17 लोग गिरफ्तार
वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सिगरा क्षेत्र में संचालित दो अवैध हुक्का बारों पर देर रात छापेमारी की। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर थाना सिगरा और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में नशीली सामग्री, हुक्का फ्लेवर और हुक्का उपकरण बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान 17 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि दो संचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।
थाना सिगरा पुलिस और एसओजी टीम ने सबसे पहले पूर्णिका होटल के बेसमेंट में संचालित “लव बाइट हुक्कावार” पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके से संचालक अभिषेक सोनकर और अजीत बिन्द फरार हो गए, जबकि वहां मौजूद कई युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया।
इसके बाद टीम ने आकाशवाणी तिराहे के पास संचालित “लार्ड ऑफ शीशा” हुक्का बार पर छापा मारा। यहां से संचालक नितेश विश्वकर्मा उर्फ बाबू समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया। दोनों स्थानों से भारी मात्रा में हुक्का फ्लेवर, नशे की सामग्री और हुक्का पॉट बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *