
समाचार आजकल।
चंदौली। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड संख्या-7, पथरा भाग-2 में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने 250 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।
इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि जायसवाल स्कूल के आसपास स्थित पराहूपुर विकास नगर क्षेत्र में लंबे समय से लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या बनी हुई थी, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं होने के कारण कार्य में विलंब हो रहा था। उन्होंने बताया कि उनके प्रयासों से ट्रांसफार्मर लगाने के लिए स्थान उपलब्ध कराया गया, जिसके बाद आज इसका उद्घाटन कर क्षेत्र की जनता को सौंप दिया गया है।
विधायक ने विश्वास जताया कि नए ट्रांसफार्मर के संचालन से क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान होगा और लोगों को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।
कार्यक्रम में विद्युत विभाग के एसडीओ, अवर अभियंता, पूर्व सभासद डब्बू कन्नौजिया, वर्तमान सभासद अमित खरवार, संतोष मिश्रा, छोटू जायसवाल तथा विधायक प्रतिनिधि संजय कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।