
पुलिस अधीक्षक, आकाश पटेल द्वारा जनपद चंदौली के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया गया।

आकाश पटेल इससे पहले वाराणसी कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) के पद पर तैनात थे और अपराध शाखा का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।
पहले राज्यपाल के OSD (विशेष कार्याधिकारी) भी रह चुके हैं
कम उम्र में ही प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालने वाले आकाश पटेल को एक उभरते और सक्रिय अफसर के रूप में देखा जाता है।
कैसा रहा अब तक का कार्यकाल वाराणसी में रहते हुए उनकी पहचान एक तेज-तर्रार और एक्शन लेने वाले अधिकारी के रूप में बनी।
अपराध नियंत्रण में सख्ती पुलिसिंग में एक्टिव मॉनिटरिंग कानून-व्यवस्था पर मजबूत पकड़
चंदौली एक संवेदनशील जिला माना जाता है—यहां बॉर्डर एरिया कनेक्टिविटी अपराध और ट्रांजिट गतिविधियां राजनीतिक व सामाजिक संतुलन ऐसे में सरकार ने यहां एक युवा और सक्रिय आईपीएस को भेजकर साफ संकेत दिया है कि कानून-व्यवस्था पर फोकस बढ़ेगा।.
क्या उम्मीदें हैं नए एसपी से अपराधियों पर सख्त कार्रवाई पुलिसिंग में पारदर्शिता थानों की जवाबदेही तय करना आम जनता से बेहतर संवाद