चन्दौली पुलिस की जनसुनवाई में 44 प्रार्थना पत्र प्राप्त, त्वरित निस्तारण के निर्देश।

चन्दौली, 17 जून 2026। जनता की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक चन्दौली ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों से वार्ता कर शिकायतों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आमजन को न्याय दिलाना तथा उनकी शिकायतों का गुणवत्ता के साथ समाधान करना चन्दौली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जाए तथा शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई के दौरान कुल 44 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *