चंदौली।क्लस्टर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

चंदौली / दिनांक 9 अप्रैल 2026 (सूचना विभाग )

उत्तर प्रेदश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर आज दिनांक 09.04.2026 को संवर्धन द्वितीय चरण-पराविधिक स्वयं सेवकों (अधिकार मित्र) के लिए क्लस्टर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम सदर तहसील के सामने स्थित ज्योति लॉन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत माननीय जनपद न्यायाधीश दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी द्वारा दीप प्रज्जवलन और सरस्वती पूजा के साथ की गई। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों और विधिक सेवा प्राधिकरण के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, चन्दौली और सोनभद्र जनपदों से कुल 109 पराविधिक स्वयं सेवकों ने भाग लिया। जनपद न्यायाधीश द्वारा विभिन्न जनपदों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने
वाले पराविधिक स्वयं सेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अमरनाथ यादव, चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सिल द्वारा नालसा जागृति योजना – 2025 के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया, मिथिलेश सिंह डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सिल द्वारा नालसा डॉन योजना 2025 एवं नालसा – मानव तस्करी एवं यौन शोषण पीडित योजना के बारे पराविधिक स्वयंसेवकों को अवगत कराया गया, सुश्री प्रीति त्रिपाठी असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउन्सिल द्वारा नालसा – आशा स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसीजर, चाइल्ड मैरेज उन्मूलन तथा नालसा बाल – अनूकुलन विधिक सेवाएं योजना 2024 के बारे में प्रशिक्षण दिया गया । ममता आजाद असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउन्सिल द्वारा विधिक सहायता आवेदन प्रक्रिया, लाभार्थी पहचान, दस्तावेजीकरण, पी०एल०वी० कैसे
लाभार्थी को योजना के लाभ से जोड़ना सुनिश्चित करते है और शिकायत निवारण एवं अन्य योजनाओं के बारें बताया गया, मेहन्द्र प्रताप सिंह पैनल अधिवक्ता
द्वारा नालसा साथी – सर्वे फार आधार एण्ड एक्सेस टू ट्रैकिंग एण्ड होलिस्टिक इनक्ल्यूजन (SAATHI) एवं नालसा – वीर परिवार सहायता योजना 2025 के बारें में चर्चा की गयी तथा रितिक रोशन सिंह पैनल अधिवक्ता द्वारा नालसा – वरिष्ठ
नागरिक योजना, नालसा मानसिक बीमारी एवं बौद्धिक विकलांगता वाले व्यक्तियों हेतु विधिक सेवाएं, पी०एल०वी० की भूमिका, रिपोर्टिंग, ट्रैकिंग, सहायता तथा सुरक्षित
रेस्क्यू एवं तत्काल प्रतिक्रिया प्रोटोकॉल के बारे में बताया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण से संबंधित योजनाओं, संविधान के महत्वपूर्ण अनुच्छेदों और विभिन्न कानूनों के बारें में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का
संचालन पैनल अधिवक्ता महेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया । कार्यक्रम का समापन/धन्यवाद ज्ञापन डॉ इन्दु रानी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
चन्दौली द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *