वाराणसी: सिगरा पुलिस ने दो बाल अपचारियों को चोरी की बाइक के साथ दबोचा, लहरतारा ओवरब्रिज के नीचे हुई गिरफ्तारी।

वाराणसी। चोरी, लूट, छिनैती और नकबजनी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा पुलिस ने दो बाल अपचारियों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को लहरतारा ओवरब्रिज के नीचे से पकड़ा गया।

पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंसवाल, अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार दोनों 16 वर्षीय बाल अपचारी जनपद चंदौली के निवासी बताए गए हैं। उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल (UP-65 CK 6985) बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें किशोर न्याय अधिनियम के तहत संबंधित न्यायिक प्रक्रिया के लिए प्रस्तुत किया।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक पार्थ तिवारी (चौकी प्रभारी काशी विद्यापीठ), उपनिरीक्षक रोहित त्रिपाठी, कांस्टेबल सतीश कुमार और हरीशचंद्र यादव सहित पुलिस टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *