चंदौली। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद की शहाबगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में शहाबगंज थाना पुलिस टीम ने बुधवार को वारंटी अभियुक्त पिंटू पुत्र हसीर, निवासी ग्राम एवं थाना शहाबगंज, जनपद चंदौली को उसके घर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 1074/2006, सरकार बनाम हसीर वगैरह, धारा 325, 323 एवं 504 भादवि के तहत मामला दर्ज है। पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अंगद सिंह तथा हेड कांस्टेबल बालकृष्ण मौर्य शामिल रहे।