डीडीयू नगर में काली मंदिर ध्वस्तीकरण के दौरान बड़ा हादसा, गुंबद गिरने से PWD कर्मचारी की मौत।अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक लोक निर्माण विभाग (PWD) के कर्मचारी बलदेव यादव (59 वर्ष) बताए गए हैं। इसके अलावा 1 स्थानीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

समाचार आजकल।

चंदौली। डीडीयू नगर के जीटी रोड स्थित प्राचीन काली मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत चल रही कार्रवाई के बीच मंदिर का विशाल गुंबद अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक स्थानीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया तथा घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जांच पूरी होने तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोक दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *