अयोध्या ।श्री राम जन्मभूमि परिसर में शंभू महादेव मंदिर पर हुआ भव्य भगवा ध्वजारोहण।


“रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे।
रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः॥”

परिसर स्थित के शिखर पर आज पावन सनातनी परंपरा के अनुरूप भव्य धर्म ध्वजारोहण समारोह का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर देशभर से आए संत-महात्माओं, धर्माचार्यों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया।

कार्यक्रम में के महासचिव सहित अन्य पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर सनातन धर्म की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक इस आयोजन को ऐतिहासिक रूप प्रदान किया।

प्रभु श्रीराम के दिव्य, विराट और त्रिकालदर्शी स्वरूप के अनुरूप निर्मित हो रहा भव्य राम मंदिर पहले से ही श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। वहीं मंदिर परिसर में स्थित भगवान शिव के शंभू महादेव मंदिर पर आज भगवा ध्वज का आरोहण पूर्ण वैदिक विधि-विधान, भव्यता और दिव्यता के साथ संपन्न हुआ, जो सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है।

यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सनातन धर्म की एकता, शक्ति और आस्था का भी जीवंत उदाहरण है। इस पावन अवसर पर सभी सनातन धर्मावलंबियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *