सील भवन में रात भर ढलाई, सोती रही भेलूपुर पुलिस तो क्या अवैध निर्माण में पुलिस भी है हिस्सेदार??

वीडियो द्वारा सील कर पुलिस अभिरक्षा में दिए गए भवन में धड़ल्ले से हो रहा निर्माण

वाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र के सड़क खोजवा चौकी से महज कुछ दूरी पर स्थित एक सील भवन में बीती राय (रात भर) खुलेआम निर्माण कार्य चला। वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) द्वारा अवैध निर्माण पर सील किए गए और पुलिस अभिरक्षा में सौंपे गए इस भवन की सील तोड़कर पूरी रात ढलाई का काम होता रहा, लेकिन भेलूपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर भी कोई कार्रवाई नहीं कर पाई।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में यह सब हो रहा था, जिससे साफ जाहिर होता है कि इस अवैध निर्माण में पुलिस की मिलीभगत है। सील भवन में रात के अंधेरे में निर्माण कार्य जारी रखना न सिर्फ VDA के आदेशों की धज्जियां उड़ाता है, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *