मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल को जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बधाई।

मुगलसराय। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश जायसवाल का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, समर्थकों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।

इसी क्रम में चंदौली प्रेस क्लब के संस्थापक एवं समाचार आजकल के संपादक राम अवतार तिवारी ने भी विधायक रमेश जायसवाल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रमेश जायसवाल निरंतर क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहते हैं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में भी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने विधायक रमेश जायसवाल के लिए मंगलमय एवं सफल जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *