चन्दौली- उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय अन्तर्गत वार्ड नं. 06 में किनाराम बाबा बेल्डिंग मेटेरियल दुकानकी दुकान से दिनांक 17/18.04.2026 को हुए चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये 03 अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना के आधार पर दुधारी नहर के पास से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी गये माल एक बैट्री व दो समर सेबुल मोटर की बरामदगी की गयी गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1.सौरभ तिवारी पुत्र अरुण तिवारी निवासी ग्राम छत्रपुरा थाना सैयदराजा जिला चन्दौली 2.बहादुर पुत्र कल्लू ठठेरा निवासी ग्राम मनराजपुर थाना सैयदराजा जिला चन्दौली 3. केशरी उर्फ खेसारी वर्मा पुत्र राजबहादुर वर्मा निवासी ग्राम छत्रपुरा थाना सैयदराजा जिला चन्दौली के रूप में हुई । उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में थाना सैयदराजा पर अभियोग संख्या 116/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 का अभियोग पंजीकृत है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.सौरभ तिवारी पुत्र अरुण तिवारी निवासी ग्राम छत्रपुरा थाना सैयदराजा जिला चन्दौली
2.बहादुर पुत्र कल्लू ठठेरा निवासी ग्राम मनराजपुर थाना सैयदराजा जिला चन्दौली
3.केशरी उर्फ खेसारी वर्मा पुत्र राजबहादुर वर्मा निवासी ग्राम छत्रपुरा थाना सैयदराजा जिला चन्दौली
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त बहादुर पुत्र कल्लू ठठेरा के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 215/2023 धारा 380/411/457 भा.द.वि. दर्ज है।
बरामदगी का स्थान व समय-
दुधारी नहर दिनांक 20.04.2026 समय 23.30 बजे
बरामदगी का विवरणः-
- दो समरसेब मोटर
- एक बैट्री
गिरफ्तारी व बरामदगी मे पुलिस टीम का विवरण –
1.थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र- थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 लालधर यादव थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
3.उ0नि0 नन्द किशोर सिंह थाना सैयदराजा चन्दौली
4.हे0का0 संतोष सिंह चन्देल थाना सैयदराजा चन्दौली
5.का0 शंकर प्रसाद थाना सैयदराजा चन्दौली
सोशल मीडिया सेल
पुलिस अधीक्षक
जनपद चन्दौली