वाराणसी : बहुमंजिला इमारत में लगी आग, आधा दर्जन दुकानें जलीं।

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर स्थित बहुमंजिला पीसीएफ प्लाजा में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण आगजनी में आधा दर्जन से अधिक दुकानें और कार्यालय जलकर खाक हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

अचानक प्लाजा के अंदर से धुआं उठता देखा गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पहली मंजिल पर स्थित कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों में कंप्यूटर, लैपटॉप, एसी, वॉशिंग मशीन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गए। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी देर तक जूझना पड़ा। इस दौरान आसपास के इलाके में धुएं का गुबार फैल गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *