उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के नव साल पूर्ण होने पर पोस्टर जारी करते हुए महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने योगी से इस्तीफे की मांग.

एक विज्ञप्ति जारी कर राघवेंद्र चौबे ने बताया कि उत्तरप्रदेश की सत्ता में योगी आदित्यनाथ के नव साल पूर्ण हो गये हैं वही सरकार के फेलियर होने का सबसे बड़ा सबूत यह हैं कि पूरे उत्तर प्रदेश में हाहाकार मचा हुवा हैं योगी सरकार ने पूरे प्रदेश का बंटाधार कर दिया..!!
राज्य सरकार ने आमजन को लूटने का माध्यम बना समझ लिया अपनी अय्याशीयो व नाकामियों का भार सीधे आम जन मानस के ऊपर डालती जा रही हैं..!

अस्पताल,तहसील विजली विभाग लूट का अड्डा बन चुके हैं व वही नगरनिगम को नरक निगम कहना गलत नही होगा। नगर निगम के अधिकारी ऐसे ठेकेदारों के जरिए धन उगाही कर रहे हैं जो किसी भी काम उतने ही देर के लिए दुरूस्त कर रहे हैं जब तक बील पास नही होता है,प्राइवेटस्कूल भी इस भ्रष्ट व्यवस्था में पीछे नही हैं। फीस, काॅपी-किताब, यूनिफार्म और एक्ट्रा एक्टिविटी के नाम पर लूट रहे हैं,वही पुलिस मुकदमा लिखने तक का पैसा पीड़ित से ले रही है व अतिक्रमण से उत्पन्न समस्या जनता की है लेकिन यह पुलिस और नगर निगम की अवैध उगाही का एटीएम है।
सिरफ_कांड हो या देह व्यापार या बनारस के घाटों पर खुलेआम पनप रहा ड्रग व्यवसाय,पुलिस की शह पर नशे का करोबार बदस्तूर जारी है।

सिरफ कांड आरोपी धन के बल पर भ्रष्ट व्यवस्था से लाभान्वित हो रही है व भाजपा नेतृत्व राष्ट्रवाद व हिंदुत्ववाद का थोथा झुनझुना दिखा कर जनता को आम मुद्दों से भटका रही हैं।।

वन्देमातरम कहने से ज्यादा आत्मसात करने की जरूरत बीजेपी नेतृत्व को हैं व देश हित मे देशहित में सत्ता से हटने में ही देश व जनता की भलाई हैं।

सादर-राघवेन्द्र चौबे
अध्यक्ष महानगर कांग्रेस कमेटी वाराणसी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *