
वाराणसी। विशाल ऑटो एजेंसी में हीरो मोटोकॉर्प की लोकप्रिय मोटरसाइकिल HF Deluxe Black Edition के नए मॉडल का भव्य लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नरिया पार्षद कमल पटेल, GM MS कन्नन, शोरूम मैनेजर अमित श्रीवास्तव, रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव कोमल गोस्वामी सहित शोरूम के समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा HF Deluxe Black Edition का अनावरण किया गया। इस अवसर पर बाइक के आकर्षक डिजाइन, स्टाइलिश ब्लैक लुक, बेहतर माइलेज, आरामदायक राइडिंग और आधुनिक खूबियों के बारे में ग्राहकों एवं उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई।
शोरूम मैनेजर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि HF Deluxe लंबे समय से ग्राहकों की पसंदीदा मोटरसाइकिल रही है। नए Black Edition में आकर्षक लुक के साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए बेहतर सुविधाओं का संयोजन किया गया है।
वहीं ग्राहकों के लिए विशेष फाइनेंस ऑफर भी उपलब्ध है। सिर्फ ₹5,999 के डाउन पेमेंट में HF Deluxe Black Edition को फाइनेंस सुविधा के जरिए घर ले जाने का मौका मिल सकता है। फाइनेंस की शर्तों और अन्य ऑफर्स की विस्तृत जानकारी विशाल ऑटो एजेंसी में उपलब्ध है।
GM MS कन्नन ने कहा कि HF Deluxe अपने शानदार माइलेज और भरोसेमंद प्रदर्शन के कारण लंबे समय से ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। Black Edition के लॉन्च से ग्राहकों को स्टाइल और उपयोगिता का बेहतर विकल्प मिलेगा।
वहीं नरिया पार्षद कमल पटेल की मौजूदगी ने लॉन्च कार्यक्रम को खास बनाया। उन्होंने नई बाइक के लॉन्च पर शोरूम प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं और ग्राहकों के लिए उपलब्ध आकर्षक ऑफर की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान विशाल ऑटो एजेंसी के स्टाफ ने उपस्थित ग्राहकों को बाइक की विशेषताओं, कीमत, फाइनेंस सुविधा और उपलब्ध ऑफर्स की जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों एवं ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।