
समाचार आजकल।भारतीय जनता पार्टी महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम सिंह पटेल के नेतृत्व में आज़ाद पार्क, लहुराबीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी को ₹25 हजार करोड़ की गंगा-वरुणा एलिवेटेड सड़क परियोजना हेतु स्वीकृति प्रदान किए जाने पर धन्यवाद एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने “मोदी जी का धन्यवाद”, “हर-हर महादेव”, “भारत माता की जय”, “मोदी जी ज़िंदाबाद” तथा “काशी के विकास का संकल्प, मोदी जी के साथ” जैसे उद्घोषों के साथ प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी निरंतर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। यह ऐतिहासिक एलिवेटेड सड़क परियोजना शहर की यातायात व्यवस्था को नई दिशा देगी, जाम की समस्या से राहत मिलेगी तथा काशी के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि काशीवासियों की ओर से प्रधानमंत्री का यह अमूल्य उपहार सदैव स्मरणीय रहेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रीति पुरोहित, चंद्रकला विश्वकर्मा, नेहा कक्कड़, उषा अग्रहरी, गौरी यादव, विभव सिंह, नीलम प्रजापति, अंजू शर्मा, तरुणा चतुर्वेदी, उषा परिहार, सुमन यादव, सुमन सिंह, अर्चना सेठ, दीपा गौर, विनीता विश्वकर्मा, संध्या विश्वकर्मा, अनीशा शाही एवं मंजू रही सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
प्रेषक
प्रमील पाण्डेय
सह मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी,
महानगर ,वाराणसी