वाराणसी में संपन्न हुआ सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश का प्रांतीय अधिवेशन, गौरव उपाध्याय निर्विरोध बने अध्यक्ष।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0084,0.0000; brp_del_sen:0.1000,0.0000; motionR: 0; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 265.46503;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 46;

वाराणसी। सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश का प्रांतीय अधिवेशन उपसचिव के पत्रांक 683/26-27 के अनुसार शनिवार को जनपद वाराणसी स्थित नलकूप खंड प्रथम, डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन, वरुणापुरम कॉलोनी, सिगरा में विधिवत एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ। चुनाव की प्रक्रिया गौरव उपाध्याय की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से आयोजित की गई।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: 0; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 261.20596;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 44;

कार्यक्रम में महासंघ मिनिस्ट्रियल के अध्यक्ष रामलाल यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं अरुण कुमार श्रीवास्तव पर्यवेक्षक तथा सेवानिवृत्त उपराजस्व अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद पर गौरव उपाध्याय निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इसके साथ ही सुरेश कुमार प्रांतीय महामंत्री, आदेश कुमार (मेरठ) वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संदीप कुमार (सुल्तानपुर) कोषाध्यक्ष तथा कुलदीप कुमार संप्रेक्षक पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर ओमप्रकाश दुबे, प्रदीप कुमार, नन्हेंलाल, रमेश, नेहा सिंह, प्रिया पटेल, नीलम सहित बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *