वाराणसी सिगरा स्टेडियम में ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित।

वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिगरा स्टेडियम में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मान पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके परिवारों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि पहली बार संसद में मां भारती के गीत को सुनने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग वंदे मातरम के गीत से भी परहेज करते हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प लिया गया है और देश उसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

अनिल राजभर ने कहा कि आज युवाओं को भटकाने और उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है। आने वाले समय में किसान भी निशाना हो सकते हैं, इसलिए ऐसे लोगों से सचेत रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के जवानों का मनोबल बढ़ाने का काम किया है और आज भारत दुनिया को लीड करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करना कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। सम्मान पत्र पाकर परिजनों ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया और उनके बलिदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *