वाराणसी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 11 दरोगाओं का कार्यक्षेत्र बदला।

चौकी प्रभारियों की बदली जिम्मेदारी, एक महिला सहित तीन दरोगाओं पर जताया गया भरोसा

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस उपायुक्त काशी जोन द्वारा 11 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।

जारी सूची के अनुसार उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों और चौकियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल में एक महिला उपनिरीक्षक समेत तीन दरोगाओं को चौकी प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अन्य उपनिरीक्षकों का तबादला विभिन्न थानों में किया गया है।

तबादला सूची में अजीतेंद्र त्रिपाठी, नितेश कुमार जायसवाल, अनुपम त्रिपाठी, शिवम मिश्रा, महिला उपनिरीक्षक सीमा कुमारी, रवि सिंह, अमर गुप्ता, रणवीर श्रीवास्तव, संदीप सिंह, वैभव कुमार शुक्ला और निरंजना साहू शामिल हैं।

पुलिस विभाग का मानना है कि इस प्रशासनिक बदलाव से थाना और चौकी स्तर पर पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण पर बेहतर पकड़ सुनिश्चित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *