बरेका में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन।

बरेका में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न प्रेरणादायी एवं गरिमामयी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बरेका परिसर स्थित रंगशाला में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक द्वारा दीप प्रज्वलन एवं बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। अपने उद्बोधन में महाप्रबंधक श्री पंत ने कहा कि बाबा साहेब केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता एवं शिक्षा के प्रबल समर्थक थे। उनका जीवन ही संदेश है। उन्होंने कहा कि “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का उनका संदेश आज भी प्रत्येक नागरिक के लिए मार्गदर्शक है।
प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेक शील एवं प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लाल जी चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहेब के संघर्षमय जीवन, उनके अद्वितीय योगदान तथा आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के आदर्श हमें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं सामाजिक समरसता की दिशा में प्रेरित करते हैं।
विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्रों को महाप्रबंधक में पुरस्कृत कर सम्मानित कियाइस अवसर पर उप महाप्रबंधक सागर, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी समीर पॉल, प्राचार्य प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र सोमपाल सिंह परवान, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी राज कुमार गुप्ता, जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। साथ ही एस.सी.-एस.टी. एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार आनंद, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव एवं अन्य पदाधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
इससे पूर्व प्रातः 7 बजे रंगशाला से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो बरेका इंटर कॉलेज चौराहे पर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः रंगशाला में संपन्न हुई।
शोभायात्रा के दौरान “बाबा साहेब अमर रहें” एवं “जय भीम” के गगनभेदी नारों से संपूर्ण परिसर गुंजायमान हो उठा। प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बनता था। विशेष रूप से बच्चों एवं महिलाओं की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक भव्य एवं जीवंत बना दिया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष एस.सी-एस.टी एसोसिएशन संजय कुमार आनंद एवं अन्य पदाधिकारीगण, सदस्य, कर्मचारी परिषद नवीन कुमार सिन्हा , अमित कुमार एवं संतोष कुमार यादव समेत बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं उत्साहपूर्वक शोभा यात्रा में सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *