
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद ज़ुबैर के नेतृत्व में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बेनियाबाग से नई सड़क तक रिक्शा चालकों, ट्रॉली मैन, दिहाड़ी मजदूरों और अन्य जरूरतमंदों के बीच भोजन के पैकेट वितरित कर अखिलेश यादव का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद ज़ुबैर ने अपने हाथों से मेहनतकश लोगों को भोजन वितरित किया। भोजन मिलने पर कई लोगों ने खुशी जताई और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।
इस अवसर पर मोहम्मद ज़ुबैर ने कहा कि समाजवादी विचारधारा का मूल उद्देश्य सेवा, समानता और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करना है। जरूरतमंदों की सहायता करना ही समाजवाद की सच्ची पहचान है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है।
कार्यक्रम में मोहम्मद नदीम अहमद, अब्दुल हमीद, सुमित साह, वली मोहम्मद, कामिल हाशमी, सोहेल खान, गोलू पटेल, असीम गनी, यासिर कबीर, अर्श अहमद, अमीन खान, आबिद खान, काशिफ अहमद, आफताब अहमद, रमन, राजा मिठाई, अमन खान, राजा सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।