जनपद चन्दौली
🔷पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में 24 घंटे के भीतर 03 नाबालिग बच्चों की सकुशल बरामदगी।
🔷उत्कृष्ट कार्य हेतु क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर एवं थानाध्यक्ष मुगलसराय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
चन्दौली- थाना मुगलसराय पर दिनांक 14.04.2026 को पंजीकृत मु.अ.सं. 169/2026 धारा 137(2) बीएनएस से सम्बन्धित नाबालिग बच्चों की बरामदगी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चन्दौली, श्री आकाश पटेल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा तत्परता एवं तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए प्राप्त लोकेशन के आधार पर जनपद गाजीपुर पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया। त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप मात्र 24 घंटे के भीतर 03 नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया।
उक्त उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आज दिनांक 15.04.2026 को क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष मुगलसराय विजय प्रताप सिंह को प्रशस्ति पत्र दें कर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने टीम की कार्यकुशलता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता जनपद पुलिस की सजगता, संवेदनशीलता एवं प्रभावी पुलिसिंग का प्रतीक है।