चंदौली थाना मुगलसराय पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के अन्दर गुमशुदा 03 नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद किया गया।

चन्दौली

🔷थाना मुगलसराय पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के अन्दर गुमशुदा 03 नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद किया गया।
🔷पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध होकर बालिका घर से गई थी, तथा उसके साथ अन्य दो बच्चे भी स्वेच्छा से चले गए थे।
🔷जांच में स्पष्ट हुआ कि बच्चों का अपहरण या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने जैसी कोई आपराधिक घटना नहीं हुई है।
🔷अभिभावकों को चेतावनी व भविष्य में बीट पुलिस द्वारा नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

घटना
दिनांक 14.04.2026 को थाना मुगलसराय पर आवेदक नवाब अली पुत्र शफीक निवासी कंकडहिया नई बस्ती द्वारा सूचना दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री तथा उनके रिश्तेदार के 02 नाबालिग बच्चे दिनांक 13.04.2026 को सेंट डेवियर स्कूल, बेचूपुर से पढ़ने के लिए जाने के बाद वापस घर नहीं लौटे। इस सूचना पर थाना मुगलसराय पर तत्काल मु0अ0सं0 169/26 धारा 137(2) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

चन्दौली- घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चन्दौली, श्री आकाश पटेल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर,अरुण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह थाना मुगलसराय के कुशल नेतृत्व में थाना मुगलसराय एवं स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बच्चों की लोकेशन जनपद गाजीपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मिश्र बाजार में प्राप्त हुई। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर कपूर नगर, मिश्र बाजार से तीनों बच्चों को सकुशल बरामद किया गया।

पूछताछ विवरण-
पूछताछ के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि नाबालिग बालिका अपने पिता द्वारा शराब सेवन कर विवाद करने व माता द्वारा मारपीट किए जाने से क्षुब्ध होकर घर से चली गई थी। उसके साथ घनिष्ठ संबंध होने के कारण अन्य दो नाबालिग बच्चे भी उसके साथ चले गए थे। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि बच्चों को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर नहीं ले जाया गया था तथा कोई आपराधिक घटना कारित नहीं हुई है।
उक्त प्रकरण में बालकों/बालिका को नियमानुसार बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, जहाँ से उनके संरक्षण एवं अभिरक्षा के संबंध में विधिक निर्णय लिया जाएगा। बालिका द्वारा अपने नाना के साथ रहने की इच्छा व्यक्त की गई है, जिसे भी CWC के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर को निर्देशित किया गया है कि बालिका के माता-पिता से वार्ता कर उन्हें कड़ी चेतावनी दी जाए कि भविष्य में यदि बच्चों के साथ किसी प्रकार की प्रतिकूल घटना घटित होती है तो उसकी जिम्मेदारी उनकी होगी। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि भविष्य में यदि बच्चे पुनः अपने माता-पिता के साथ निवास करते हैं, तो संबंधित बीट पुलिस अधिकारी द्वारा साप्ताहिक रूप से उनके घर जाकर बच्चों के कुशल-क्षेम की जानकारी ली जाए। यदि किसी प्रकार की समस्या पुनः प्रकाश में आती है तो नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

बरामदगी करने वाली टीम का विवरण

  1. थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह थाना मुगलसराय
  2. उप निरीक्षक सीताराम यादव
  3. उप निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी
  4. महिला हेड कांस्टेबल शशि किरण राय
  5. स्वाट व सर्विलांस टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *