वाराणसी: महानगर युवा कांग्रेस की 35 सदस्यीय नई कमेटी को मिली आधिकारिक मंजूरी, कमेटी का हुआ गठन।

वाराणसी: महानगर युवा कांग्रेस की 35 सदस्यीय नई कमेटी को मिली आधिकारिक मंजूरी, कमेटी का हुआ गठन

वाराणसी। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (पूर्वी जोन) द्वारा शीर्ष एवं प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति के पश्चात महानगर युवा कांग्रेस, वाराणसी की नई कमेटी का औपचारिक गठन एवं घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रीय महासचिव/प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ,राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी की स्वीकृति से राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विवेक यावगल तथा प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल सिंह के अनुमोदन पर यह 35 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। प्रदेश नेतृत्व ने इस कमेटी को मंजूरी देते हुए उम्मीद जताई है कि नई टीम संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाएगी।

महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा के नेतृत्व में गठित इस कमेटी में युवाओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कमेटी में महानगर उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव एवं सोशल मीडिया प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल किए गए हैं, जिससे संगठनात्मक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।

इन पदों पर हुई नियुक्तियां:

महानगर उपाध्यक्ष पद पर : दानिश साहब, आदर्श चौबे, अंकिता मिश्रा, अतुल उपाध्याय एवं आशुतोष श्रीवास्तव।

महानगर महासचिव पद के लिए : अश्वनी यादव, प्रकाश साहनी, अनिल यादव (अधिवक्ता), दीपक साहनी, उत्कर्ष पांडेय, विशाल यादव, सुजीत मौर्य, मदन कश्यप, संत कुमार गुप्ता, विशाल पांडेय, अभिषेक चौरसिया एवं हिमांशु जायसवाल।

महानगर सचिव पद पर: मोइन रेहान, सूरज यादव, अनुज केशरी, पाचू साहनी, जय यादव, अजीत विश्वकर्मा, महेंद्र यादव, इरशाद अली, मो. आकिब, आयुष शर्मा, जमाल अहमद, आयुष पटेल, अफजल खान, एजाज अहमद, मो. साजिद, ईशान पटेल एवं मो. फ़ैयाज़।

सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में: सुप्रीति यादव को नियुक्त किया गया है, जो संगठन की डिजिटल गतिविधियों को मजबूती प्रदान करेंगी।

शीर्ष/प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि यह नई टीम भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएगी तथा युवाओं को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी।

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने पूरी नवगठित टीम को बधाई देते हुए कहा कि युवा कांग्रेस संगठन की रीढ़ है और इस नई कमेटी में ऊर्जा, अनुभव और समर्पण का बेहतरीन समन्वय देखने को मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा के नेतृत्व में यह टीम वाराणसी में युवाओं को संगठित करते हुए पार्टी की नीतियों को मजबूती से जन-जन तक पहुंचाएगी और संगठन को नई दिशा व गति प्रदान करेगी।

महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा ने कहा कि यह कमेटी संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।कमेटी का गठन करते समय नए और अनुभवी कार्यकर्ताओं के बीच संतुलन बनाने का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि संगठन को नई ऊर्जा और अनुभव दोनों का लाभ मिल सके महानगर युवा कांग्रेस वाराणसी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। हमारी प्राथमिकता युवाओं के मुद्दों—जैसे रोजगार, शिक्षा, महंगाई और सामाजिक न्याय—को मजबूती से उठाना है और उनकी आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा, अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाएगा और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय आंदोलन चलाए जाएंगे।पूरी टीम एकजुट होकर कार्य करेगी और प्रदेश एवं शीर्ष नेतृत्व की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेगी युवा कांग्रेस सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज और उनके हक की लड़ाई का एक मजबूत मंच है, और वाराणसी की यह नई टीम इस जिम्मेदारी को पूरी ताकत और ईमानदारी से निभाएगी।

दिनांक: 07/04/2026

सादर:
राघवेन्द्र चौबे
महानगर अध्यक्ष
महानगर कांग्रेस कमेटी, वाराणसी
कार्यालय: ज्ञान मंडल प्लाजा, राजीव भवन, मैदागिन, वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *