CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में SHEAT Public School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, विद्यालय का नाम किया रोशन।


वाराणसी के हरहुआ क्षेत्र स्थित SHEAT Public School के विद्यार्थियों ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल छा गया और छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों में भी उत्साह देखने को मिला।
इस वर्ष विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय के टॉपर्स में अर्श श्रेष्ठ ने 95.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अर्चित सिंह ने 94% अंक के साथ द्वितीय तथा साक्षी ने 92% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अन्य प्रमुख सफल विद्यार्थियों में स्मृति सिंह (91.6%), अदिति सिंह (91%), आर्य मनीष त्रिपाठी (90.6%), प्रगति शर्मा (90.6%), यशस्वी राय (90.4%) एवं उत्कर्ष दुबे (90%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।
विद्यालय प्रबंधन ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करने की घोषणा की और उनके निरंतर प्रगति की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *