पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने केंद्रीय बजट 2026-27 को विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला दूरदर्शी और जनकल्याणकारी बजट बताया है।

बजट में कनेक्टिविटी, विनिर्माण क्षमता और क्षेत्रीय संतुलन पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती देगा।

आत्मनिर्भर भारत – विकसित भारत के उद्देश्य के तहत घरेलू उद्योगों को प्रोत्साहन, ऊर्जा सुरक्षा, आयात निर्भरता में कमी, रोजगार सृजन, कृषि उत्पादकता में वृद्धि तथा शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार इस बजट की प्रमुख विशेषताएं हैं।

दिव्यांगजन सशक्तीकरण हेतु दिव्यांगजन कौशल योजना के माध्यम से कार्योन्मुख प्रशिक्षण और दिव्यांग सहारा योजना के अंतर्गत सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस पहल की गई है।

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने इस दूरदर्शी, समावेशी और ऐतिहासिक बजट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *