चन्दौली: मुगलसराय पुलिस ने 40 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक को दबोचा।

चन्दौली। अपराध और अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुगलसराय पुलिस ने एक युवक को 40 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (8PM Gold) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 7.200 लीटर शराब, ₹200 नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को वीआईपी गेट नंबर-1 क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जीटीआर ब्रिज की उत्तरी सीढ़ी के पास एक युवक काले रंग के पिट्ठू बैग में अवैध शराब लेकर बिक्री की फिराक में बैठा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन उसे तत्काल पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विजय कुमार पासवान (20 वर्ष) पुत्र शिवनाथ पासवान, निवासी ग्राम बलुआ, थाना मनेर, जनपद पटना (बिहार) बताया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 180-180 एमएल की 40 बोतल 8PM Gold अंग्रेजी शराब, कुल 7.200 लीटर, बरामद हुई।

इस बरामदगी के आधार पर थाना मुगलसराय में मु.अ.सं. 379/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *