
▶ थाना सैयदराजा पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वाँछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।
चन्दौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशो के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 23.11.2025 को ग्राम काजीपुर शराब के ठेके पर हुई हत्या के मु0अ0सं0-354/2025 धारा 61(2)/ 103(1)/ 191(2)/ 191(3)/ 115(2)/ 352 बीएनएस थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली में संलिप्त व नामजद वांछित अभियुक्त मुकेश यादव पुत्र रामनरेश यादव निवासी काजीपुर थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली उम्र करीब 20 वर्ष को ग्राम नौबतपुर में NH2 हाईवे पर लगे स्वागत बोर्ड के उत्तरी पिलर के पास से दिनांक 14.02.2026 को समय 06.05 बजे पर गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
मुकेश यादव पुत्र रामनरेश यादव निवासी काजीपुर थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली उम्र करीब 20 वर्ष।
गिरफ्तारी का स्थान व समय-
ग्राम नौबतपुर में NH2 हाईवे पर लगे स्वागत बोर्ड के उत्तरी पिलर के पास से।
दिनांक 14.02.2026 को समय 06.05 बजे।
गिरफ्तारी करने मे शामिल पुलिस टीम का विवरण –
1.प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय- थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
2.हे0का0 नासिरूद्दीन मो0 हुमांयू थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
3.का0 बृजेश थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली