चंदौली पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 3.5 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज।

चंदौली पुलिस ने मादक द्रव्य तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडिन कफ सिरप के अवैध कारोबार से अर्जित लगभग 3.50 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से फ्रीज/कुर्क किया है

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के कुशल पर्यवेक्षण में की गई

थाना मुगलसराय व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने अभियुक्त स्वप्निल केसरी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F के अंतर्गत यह कठोर वैधानिक कार्रवाई की

ग्राम बेछूपुर, चंधासी व हरिशंकरपुर स्थित कुल 6 अचल संपत्तियां (आवासीय भूमि/मकान) अधिग्रहित की गईं

जनपद पुलिस का स्पष्ट संदेश — नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्ति अब सुरक्षित नहीं

अपराधियों के विरुद्ध कठोर व निरंतर कार्रवाई जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *