जनपद चंदौली जलीलपुर के नए चौकी प्रभारी बने अजय कुमार, चकिया कोतवाली में एसएसआई रहे शिवपुजान बिंद को मुगलसराय के रेलवे चौकी के बने प्रभारी।

चंदौली – जुआ मामले को लेकर जनपद में प्रभारी निरीक्षक सहित उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है. बृहस्पतिवार को चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने दो उप-निरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है.

मुगलसराय के रेलवे चौकी के प्रभारी रहे अजय कुमार को जलीलपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है. चकिया कोतवाली में एसएसआई पद पर तैनात रहें शिवपूजन बिंद को मुगलसराय कोतवाली के रेलवे चौकी का प्रभार दिया गया है. कल एसपी चंदौली ने मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया था वही जलीलपुर चौकी पर तैनात रहे अभिषेक शुक्ला को चकिया के सैदपुर चौकी पर तबादला कर दिया था. क्षेत्र के बखरा गांव के पास जुआ काण्ड को लेकर यह कार्रवाई की गई.

बनारस के बाद चंदौली अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं उप- निरीक्षक अजय कुमार

उप निरीक्षक अजय कुमार मुगलसराय कोतवाली के रेलवे चौकी पर करीब डेढ़ साल से नियुक्त है. उन्होंने हाफ एनकाउंटर सहित कई बड़े चोरी मामले का पर्दाफाश किया था. अजय कुमार चकिया पुलिस बूथ पर शानदार चौकी का निर्माण के साथ पुलिस चौकी को फूल, पौधे और एयर कंडीशनर बनवाने में अहम भूमिका निभाई है. उपनिरीक्षक अजय कुमार वाराणसी के लंका, कैंट, चेतगंज सहित अन्य थानों पर भी सेवा दे चुके हैं. इनके कार्यकाल को लोग आज भी याद करते हैं।

जिम संचालक हत्याकांड में फरार चार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुए थे घायल-

बीते 24 जुलाई को अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली के पास बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी. इसमें चार बदमाशों के पैर में गोली लगी. इस मुठभेड़ में बदमाशों की गोली से रेलवे चौकी प्रभारी अजय कुमार और जलीलपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला भी घायल हुए थे. घायल बदमाशों और पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस वक्त बदमाशों द्वारा प्रॉपर्टी डीलर और जिम संचालक अरविंद यादव को सभी ने गोली मार के मौत के घाट उतारा था. एसपी आदित्य लांग्हे घटनास्थल पर पहुंचकर मौका और घायल अजय कुमार और अभिषेक शुक्ला का हाल भी जाना था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *