मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने 86.63 लाख की लागत से राम-जानकी शिव मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का किया भूमि पूजन।बाउंड्री वॉल, इंटरलॉकिंग, बोरिंग, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का होगा विकास।

चंदौली। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए विधायक रमेश जायसवाल ने विकास खंड नियामताबाद के ग्राम सभा गौरी बिलारीडीह स्थित राम-जानकी शिव मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। लगभग 86.63 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस विकास कार्य का शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में विधि-विधान से किया गया।

इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि मंदिर परिसर के विकास के लिए शासन से स्वीकृत इस परियोजना के तहत मंदिर की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल का निर्माण, इंटरलॉकिंग, पेयजल के लिए बोरिंग, श्रद्धालुओं के बैठने की समुचित व्यवस्था, शौचालय निर्माण तथा पूरे परिसर में आधुनिक प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद मंदिर परिसर का स्वरूप और अधिक आकर्षक एवं सुविधाजनक होगा, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष गंगा राम सहानी, ग्राम प्रधान राजू बिंद, बृजेश बिंद, महेंद्र माही, सत्य प्रकाश बिंद, गोपाल पासवान, सोमारू बिंद, राजेंद्र बिंद, मुरारी बिंद, पंकज बिंद, विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *