चंदौली। CCTA व्यापारी संवाद में व्यापारियों ने उठाई GST और SIB कार्रवाई से जुड़ी समस्याएं।

समाचार आजकल।

मुगलसराय/चंदौली। चंधासी कोल ट्रेड एसोसिएशन (CCTA) द्वारा आयोजित ‘व्यापारी संवाद’ कार्यक्रम में व्यापारियों ने राज्य कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष जीएसटी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी अनुपालन, रिटर्न और विभागीय प्रक्रियाओं के साथ-साथ स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (SIB) की कार्रवाई को लेकर भी उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनका कहना था कि छोटी-छोटी त्रुटियों पर भी छापेमारी और सख्त कार्रवाई की जाती है, जिससे ईमानदार व्यापारियों की छवि प्रभावित होती है और व्यापारिक गतिविधियों पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है।

व्यापारियों ने अधिकारियों से मांग की कि ईमानदार करदाताओं और जानबूझकर कर चोरी करने वालों के बीच स्पष्ट अंतर करते हुए कार्रवाई की जाए तथा अनावश्यक उत्पीड़न से बचते हुए समस्याओं का व्यावहारिक समाधान निकाला जाए।

इस अवसर पर राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों एवं सुझावों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा। अधिकारियों ने व्यापारियों से जीएसटी नियमों का पालन करने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में विभाग से संवाद बनाए रखने की अपील की।


मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष, व्यापार मंडल चंदौली लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने व्यापारियों की ओर से जीएसटी एवं विभागीय कार्रवाई से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों का शीघ्र और प्रभावी समाधान किया जाना चाहिए, ताकि वे बिना अनावश्यक बाधा के अपना व्यापार संचालित कर सकें।

कार्यक्रम में व्यापार मंडल चंदौली के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि, सतीश जिंदल, अशोक कुमार कनोडिया, सुभाष तुलस्यान, हरिशंकर सिंह ‘मुन्ना’, पवन तुलस्यान, रणवीर सिंह, पंकज नारायण, संजय, राकेश, मनोज अग्रवाल, देशदीप मित्तल, अखिल पोद्दार, चंदेश्वर जायसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *