जनपद चंदौली थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 02 अवैध असलहा व दो जिन्दा कारतूस बरामद कर, 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

🔷थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 02 अवैध असलहा व दो जिन्दा कारतूस बरामद कर, 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

चन्दौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सदर,देवेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में, प्रभारी सैयदराजा, अशोक कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम फेसुड़ा के पास से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जें से 02 अवैध असलहा .315 बोर व दो जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सैयदराजा पर मु.अ.सं. 89/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

पूछताछ विवरण
पूछताछ में अभियुक्त रोहित यादव ने बताया कि होलिका दहन के दिन उसने समरेन्द्र सिंह उर्फ छोटू से पिस्टल लेकर शौकिया फोटो व वीडियो बनाया था। उस समय समरेन्द्र शराब के नशे में था। पिस्टल के संबंध में समरेन्द्र सिंह उर्फ छोटू ने पूछताछ में बताया कि उसने उक्त पिस्टल ₹30,000 में जिला रोहतास (बिहार) से खरीदी थी। होली के दिन गाँव में विवाद होने पर उसने छत से एक राउंड हवाई फायर किया। बाद में पुलिस के डर से पिस्टल को बिहार में ही ₹16,000 में एक अज्ञात व्यक्ति को बेच दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1.समरेन्द्र सिंह उर्फ छोटू निवासी ग्राम फेसुड़ा थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली उम्र 24 वर्ष ।
2.रोहित यादव पुत्र रामनरेश यादव निवासी ग्राम फेसुड़ा थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली उम्र 22 वर्ष

अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास
1.अभियुक्त समरेन्द्र सिंह उर्फ छोटू उपरोक्त-
(1)-89/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली।
(2)-323/2025 धारा 324(4), 351(2), 352 बीएनएस थाना सैयदराजा चन्दौली।
(3)-मु0अ0सं0 168/2025 धारा 115(2), 351(2) बीएनएस थाना सैयदराजा चन्दौली
(4)-मु0अ0सं0 39/2025 धारा 115(2), 351(2), 352 बीएनएस थाना सैयदराजा चन्दौली।
(5)-मु0अ0सं0 144/2024 धारा 137(2), 352 बीएनएस थाना बलुआ चन्दौली
(6)-मु0अ0सं0 24/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना सैयदराजा चन्दौली।
(7)-मु0अ0सं0 257/2023 धारा 395, 397,412 भादवि थाना सैयदराजा चन्दौली।
(8)-मु0अ0सं0 224/2023 धारा 147, 323, 354, 427, 452, 504, 506 भादवि0 7/8 पाक्सो एक्ट थाना चन्दौली।
(9)-मु0अ0सं0 226/2022 धारा 323, 325, 504, 506 भादवि0 थाना सैयदराजा चन्दौली।
(10)-मु0अ0सं0 73/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना धीना चन्दौली।
(11)-मु.अ.सं. 89/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली

अभियुक्त रोहित यादव पुत्र रामनरेश उपरोक्त–
(1)-मु.अ.सं. 89/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली ।

विवरण बरामदगी-

  1. 02 देशी असलहा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर

गिरफ्तारी व बरामदगी में शामिल पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा थाना प्रभारी सैयदराजा जनपद चन्दौली।
2.उ0नि0 रामकुमार दूबे थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
3उ0नि0 सुनील कुमार थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली ।
4.उ0नि0 अवधेश नरायण थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली ।
5हे.का. नसिरूद्दीन हुमायूं थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
6.का0 बृजेश चौहान थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
7.का0 शैलेन्द्र थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
8.का. शंकर राम सैयदराजा जनपद चन्दौली
9.म0आरक्षी अर्चना सरोज थाना सैयदराजा चन्दौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *