
🔷थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध गांजा कुल मात्रा 720 ग्राम बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
चंदौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे द्वारा गाँजा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व गाँजा तस्करी में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर चन्दौली, अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी PDDU नगर, अरुण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर आज दिनांक 25.03.2025 को गोधना बाजार के सरकारी भाँग की दुकान के पास से चेकिंग के दौरान अवैध गांजा कुल मात्रा 720 ग्राम बरामद कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 1.राजा यादव उर्फ किशन यादव पुत्र दयाराम यादव निवासी ग्राम डिहवा थाना अलीनगर जनपद चन्दौली उम्र 27 वर्ष के रुप में हुई है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु.अ.सं. 185/2026 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।
पूछताछ गिरफ्तर अभियुक्त-
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह गांजा मे हाइवे पर ट्रको से लाने वाले लोगो से खरीद लेता हूं तथा पुड़िया बनाकर घूम-घूम कर बेचता हूँ जिससे मुझे अच्छा लाभ प्राप्त होता है । जिससे मै अपने शौक पूरा करता हूँ ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त –
राजा यादव उर्फ किशन यादव पुत्र दयाराम यादव निवासी ग्राम डिहवा थाना अलीनगर जनपद चन्दौली उम्र 27 वर्ष
पंजीकृत अभियोग का विवरण–
1-मु.अ.सं. 185/2026 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
बरामदगी का विवरण-
कुल मात्रा 720 ग्राम अवैध गांजा
गिरफ्तारी व बरामदगी में शामिल पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक, अनिल कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।
2.उ0नि0 विरेन्द्र कुमार यादव थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
3.उ0नि0 अनिल कुमार यादव थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
4.का0 प्रवेश कुमार सिंह थाना अलीनगर जनपद चन्दौली