
🚺#MissionShakti 5.0 के द्वितीय चरण तहत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जनपद स्तर पर “Run For Empowerment (मैराथन)” का आयोजन किया गया ।

🚺“Run For Empowerment (मैराथन)” में समस्त थानें की महिला आरक्षी व पुरूष आऱक्षी, ज्योति कान्वेंट स्कूल, एसआरबीएस स्कूल व राजकीय इण्टर कॉलेज चकिया की छात्राओं, कुशल खिलाडी व एथलीट्स सहित लगभग 200 प्रतिभागियों द्वारा बढ़-चढ़कर किया गया प्रतिभाग ।
🚺 महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण का सशक्त संदेश ।
आज दिनांक 28.03.2026 को पुलिस अधीक्षक,चन्दौली श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में “मिशन शक्ति अभियान-5.0” के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जनपद स्तर पर “Run For Empowerment (मैराथन)” का आयोजन किया गया।
इस Run For Empowerment (मैराथन) में समस्त थानें की महिला आरक्षी व पुरूष आरक्षी, बॉक्सिंग व वेट लिफ्टिंग के कुशल प्रशिक्षकगण, ज्योति कान्वेंट स्कूल, एसआरबीएस स्कूल व राजकीय इण्टर कॉलेज चकिया की छात्राओं, कुशल खिलाडी व एथलीट्स सहित लगभग 200 प्रतिभागियों द्वारा सक्रिय रूप से भाग लिया गया और समाज को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया।
दौड़ के दौरान महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं अपराधों के प्रति जागरूकता हेतु पम्पलेट वितरित किए गए । कार्यक्रम में विशेष रूप से छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सकलडीहा श्रीमती स्नेहा तिवारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री प्रभात कुमार द्वारा चकिया तिराहा (गंजी प्रसाद तिराहा) से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
मैराथन में सुदूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आयी प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग ही ना करके अपनी उपलब्धि भी दर्ज की गयी। इसी क्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम स्थान-प्रांजल यादव (ज्योति कान्वेंट स्कूल) , द्वितीय स्थान-प्रियांस यादव (ज्योति कान्वेंट स्कूल), तृतीय स्थान-हर्ष चौहान (ज्योति कान्वेंट स्कूल) व सहाना (राजकीय इण्टर कॉलेज), को मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया व सृष्टि (एसआरबीएस स्कूल) व म0हे0का0 वन्दना को प्रशस्ति पत्र दिया गया ।
अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सकलडीहा द्वारा बताया गया कि- मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह एक सामाजिक क्रांति है जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना और उन्हें सशक्त बनाना है। महिला सुरक्षा में समाज की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। जब तक समाज के सभी वर्ग मिलकर योगदान नहीं देंगे, तब तक कोई भी प्रयास पूर्ण नहीं हो सकता । अंत में उपस्थित छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि “ जब एक बालिका दौड़ में भाग लेती है, तो वह केवल दौड़ नहीं रही होती, बल्कि अपने अधिकारों, आत्मबल और सपनों की ओर अग्रसर होती है। वे निर्भीक होकर अपने सपनों को साकार करें- जनपदीय पुलिस प्रशासन सदैव उनके साथ हैं ।”
मिशन शक्ति अभियान के मुख्य बिंदु:-
- महिला सशक्तिकरण: महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।
- सुरक्षा और सम्मान: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा कड़े कदम।
- जागरूकता और शिक्षा: महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के लिए शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रम।.
रन फॉर एम्पावरमेंट मैराथन के उद्देश्य:-
- महिलाओं को सशक्त बनाना: महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करना।
- जागरूकता फैलाना: महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक करना।
- समाज में सकारात्मक परिवर्तन: समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और सम्मान को बढ़ावा देना
कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सुरक्षा सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं- जैसे वीमेन पावर हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 आदि के साथ-साथ मिशन शक्ति अभियान, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित विधवा पेंशन योजना, जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, तथा बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई और जागरूक किया गया ।
*कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री प्रभात कुमार, प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय राजेश कुमार सिंह, महिला सहायता प्रकोष्ठ/ जनपदीय मिशन शक्ति प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार यादव, मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी निरीक्षक अलीनगर रमेश यादव, प्रभारी निरीक्षक यातायात सत्य प्रकाश यादव, थानाध्यक्ष शहाबगंज प्रियंका सिंह, थानाध्यक्ष महिला थाना पूजा कौर, बॉक्सिंग व वेट लिफ्टिंग के कुशल प्रशिक्षकगण व अन्य अधि0गण/कर्म0गण मौजूद रहे ।*