चंदौली: 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी भी दबोचा।

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ इनामी, तमंचा और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद

चंदौली, 3 अगस्त। चंदौली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए इलिया थाने के 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसका एक साथी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

थाना चकिया पुलिस, स्वाट (SOG) और सर्विलांस टीम गांधी नगर पुलिया क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे पुलिस को देखकर लतीफशाह रोड की ओर भाग निकले।

पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश जंगल की ओर मुड़ गए। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। पुलिस के अनुसार, एक बदमाश ने टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया, जबकि दूसरा आरोपी जंगल की ओर भागा, जिसे कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल आरोपी की पहचान अली हसन उर्फ शेरू अंसारी निवासी कैमूर (बिहार) के रूप में हुई, जिस पर इलिया थाने से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दूसरे आरोपी सोनू अंसारी निवासी मिर्जापुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों पर गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। मामले में थाना चकिया पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *