Coral Group द्वारा निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का सफल आयोजन।

Coral Group द्वारा निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का सफल आयोजन
वाराणसी में Coral Group द्वारा आयोजित निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में Ashok Tiwari उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक अत्यंत उपयोगी पहल बताया।
कार्यक्रम में Coral Group के प्रबंध निदेशक खालिद अंसारी ने कहा कि यह शिविर केवल स्वास्थ्य सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि Coral Group का उद्देश्य “समाज को देना ही सच्ची सेवा है” की भावना के साथ कार्य करना है।
इस स्वास्थ्य शिविर में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, गायनोकोलॉजी, डेंटल, जनरल सर्जरी, जनरल मेडिसिन, पीडियाट्रिक, ENT सहित कई विभागों के विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया।
शिविर में मरीजों के लिए ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट और फ्री ECG की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही विशेष रूप से बीएमडी (Bone Mineral Density) टेस्ट भी निःशुल्क किया गया, जो सामान्यतः काफी महंगा होता है और इस शिविर का मुख्य आकर्षण रहा।
इस आयोजन में MAT Memorable Charitable Trust का भी विशेष सहयोग रहा। ट्रस्ट के प्रतिनिधियों सहित अन्य सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
Coral Group द्वारा किए जा रहे अन्य सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए बताया गया कि समूह ने हाल ही में दो गरीब विद्यार्थियों की पढ़ाई का जिम्मा लिया है। इसके अलावा वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत 1000 पौधे लगाने, कंबल वितरण, वृद्ध आश्रम एवं अनाथालयों में सहयोग तथा बाढ़ पीड़ितों की सहायता जैसे कार्य लगातार किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के सफल संचालन में पुलिस प्रशासन एवं मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके लिए आयोजकों ने आभार व्यक्त किया।
अंत में आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से ऐसे सामाजिक कार्यों में भाग लेने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *