
वाराणसी |
राष्ट्रीय लोकदल द्वारा खोवा मंडी स्थित पार्टी कार्यालय पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया तथा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष समरनाथ सिंह यादव (एडवोकेट) ने कहा कि न्यायपूर्ण समाज वही होता है, जहां पारस्परिक सम्मान बढ़े और तिरस्कार की भावना समाप्त हो। उन्होंने कहा कि यही विचार बाबा साहेब की सोच का मूल था और आज समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।
नगर अध्यक्ष एवं एनडीए नेता भागवत नारायण चौरसिया ने बाबा साहेब को दूरदर्शी नेता बताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय विकास बाबा साहेब के सिद्धांतों पर आधारित है। साथ ही उन्होंने बताया कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे वंचित वर्गों का उत्थान हो रहा है।
इस अवसर पर रामविलास यादव (एडवोकेट), पूर्व सभासद ताज मोहम्मद, महेंद्र यादव, मोहम्मद अली, शिवाजी (एडवोकेट), अभिषेक शर्मा, शिवकुमार पटेल, नंदलाल यादव, कैलाश केवट सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।