आदमपुर थाना क्षेत्र के ओंमकालेश्वर मोहल्ला स्थित एक बाल रोग विशेषज्ञ के घर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों ने अचानक छापा मारा।
मिली जानकारी के अनुसार
- ATS और IB की संयुक्त टीम ने डॉक्टर के घर को घेर लिया
- परिवार को नजरबंद कर 7 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई
- छापे की वजह फिलहाल आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं की गई है
सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों की टीम सुबह पहुंची और पूरे घर को अपने घेरे में ले लिया। इस दौरान घर के अंदर मौजूद सभी सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की गई। स्थानीय स्तर पर छापे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों या स्थानीय पुलिस की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही मामले की असल वजह सामने आ सकेगी।
यह शुरुआती सूचना के आधार पर खबर है। आधिकारिक पुष्टि होते ही अपडेट किया जाएगा