

महानगर युवा कांग्रेस, वाराणसी के तत्वावधान में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी का जन्मदिवस सेवा, सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर महानगर युवा कांग्रेस द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चार अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे उपस्थिति रहे
कार्यक्रमों की अध्यक्षता महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा ने की।
प्रथम कार्यक्रम कार्यक्रम की शुरुआत सीर गोवर्धन में बच्चों के बीच जन्मदिन समारोह के साथ हुई। महानगर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ केक काटकर राहुल गांधी जी का जन्मदिन मनाया तथा उन्हें टिफिन बॉक्स ,कॉपी, पेन एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की। इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का सफल संयोजन प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस सिद्धार्थ केशरी ने किया। इस दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
दूसरे कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए महामना पार्क (महामनापुरी कॉलोनी) वृक्षारोपण किया गया। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का संयोजन महानगर महासचिव युवा कांग्रेस आयुष पटेल द्वारा किया गया।
तीसरे कार्यक्रम के अंतर्गत दुर्गाकुंड स्थित वृद्धा आश्रम में पहुंचकर वृद्ध माताओं का सम्मान किया गया। कार्यकर्ताओं ने वृद्ध माताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उनके बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर वृद्ध माताओं के साथ समय व्यतीत कर उनका हालचाल जाना गया। वृद्ध माताओं का स्नेह, आशीर्वाद एवं आत्मीयता सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रही।
चौथे कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुधाम चौराहा स्थित श्री हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन कर देश, प्रदेश एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके उपरांत श्रमिक बंधुओं के साथ केक काटकर राहुल गांधी जी का जन्मदिन मनाया गया तथा उनके बीच शरबत एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कैंट विधानसभा अध्यक्ष धीरज सोनकर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी जी केवल एक राजनीतिक नेता नहीं बल्कि देश के करोड़ों युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, छात्रों एवं वंचित वर्गों की आवाज हैं। उन्होंने सदैव नफरत के खिलाफ मोहब्बत, विभाजन के खिलाफ भाईचारा और अन्याय के खिलाफ संघर्ष की राजनीति को आगे बढ़ाया है। उनके जन्मदिवस को केवल उत्सव के रूप में नहीं बल्कि सेवा और जनकल्याण के संकल्प दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इसी भावना के साथ बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई, पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण किया गया, वृद्ध माताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर उनकी सेवा की गई तथा श्रमिक बंधुओं के बीच पहुंचकर उनके साथ जन्मदिन मनाया गया। यह कार्यक्रम राहुल गांधी जी की उस विचारधारा को समर्पित है, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान, सहयोग और न्याय पहुंचाने की बात कही जाती है। युवा कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता इसी सोच को लेकर समाज के बीच लगातार कार्य करता रहेगा।आज देश का युवा रोजगार, शिक्षा और बेहतर भविष्य की उम्मीद राहुल गांधी जी में देखता है। उनकी संघर्षशील राजनीति और जनहित के मुद्दों पर लगातार मुखर रहने की प्रतिबद्धता युवाओं को प्रेरित करती है। हम सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज सेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा ,प्रदेश महासचिव ओम शुक्ला,कैंट विधानसभा अध्यक्ष धीरज सोनकर , प्रदेश सचिव सिद्धार्थ केशरी , अरुणेश सिंह अन्नू ,आशुतोष श्रीवास्तव , आयुष पटेल , मोहित सिंह , राज सोनकर ,कृष्णानंद राय , अंकित तिवारी , सचाऊ यादव , छेदी राम ,श्यामदेव रविदास, संजय पटेल श्यामू गुप्ता आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थिति रहे ।