
वाराणसी। श्रीनुआ पाली सती भक्त मंडल द्वारा पाली सती दादी मंदिर के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को श्री प्राचीन विघ्न हरण हनुमान मंदिर, लक्सा वाराणसी से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मारवाड़ी पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालुओं ने दादी के जयकारों और भजनों के साथ पूरे उत्साह एवं श्रद्धा से यात्रा में सहभागिता की।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा। इस अवसर पर सीताराम लोहिया, विनोद लोहिया, नारायण लोहिया, अमित लोहिया, मक्खन लोहिया, राधेश्याम लोहिया, विशाल लोहिया, रियांश गाडिया, संध्या लोहिया, नूपुर गाडिया, पूजा अग्रवाल, नितिशा लोहिया, रोली लोहिया, शारदा ड्रॉलिया, शशि सराफ, बबीता पोद्दार, सुनीता अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

श्रीनुआ पाली सती भक्त मंडल के अनुसार, पाली सती दादी मंदिर के द्वितीय स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत कलश यात्रा से हुई है। आगामी दिनों में मंगल पाठ एवं सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा।