चंदौली में स्कूलों का समय बदलाः गर्मी के कारण कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय अब 7:30 से 12:30 बजे तक।

बढ़ते तापमान को लेकर स्कूलों का समय बदला, जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

चंदौली/दिनांक 19 अप्रैल, 2026

चंदौली में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों के संचालन का समय परिवर्तित करने का आदेश जारी किया है।

नए आदेश के अनुसार, जनपद चंदौली के समस्त परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे। यह परिवर्तन 20 अप्रैल 2026 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

यह निर्णय छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए लिया गया है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देशों पर छात्र हित और लोक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालयों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *