जनपद चंदौली थाना बलुआ पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।


🔷गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 4 बोरी गेहूँ किया गया बरामद ।

घटना का संक्षिप्त विवरण– वादी मुकदमा ओमप्रकाश सिंह पुत्र लालधर सिंह निवासी ग्रा0 हुदहुदीपुर थाना बलुआ जिला चन्दौली द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया कि वह अपने घर के बाहर दीवार से सटाकर कुछ बोरी गेहूँ रखे थे जिसमें से 4 बोरी गेहूँ उनके ही गांव के राजू गोड उर्फ मगरूं पुत्र श्री कान्त गोड़ तथा विशाल कुमार पुत्र रामसकल ग्राम हुदहुदीपुर थाना बलुआ जनपद चन्दौली द्वारा दिनांक 25.4.2026 समय करीब 01.00 बजे रात्रि में चोरी कर लिया गया है ।

पुलिस कार्यवाही-
उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना बलुआ पुलिस द्वारा दिनांक 01.05.2026 को समय करीब 10.50 बजे रमौली काली मन्दिर के पास से मु0अ0सं0 117/26 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित घटना का सफल अनावरण किया गया, चोरी के 04 बोरी गेहूँ की बरामदगी करते हुए 02 वाँछित अभियुक्तों के गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 1.राजू गोड उर्फ मगरू पुत्र श्री कान्त गोड़व 2. विशाल कुमार पुत्र रामसकल निवासीगण ग्राम हुदहुदीपुर थाना बलुआ जनपद चन्दौली के रूप में हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1.राजू गोड उर्फ मगरू पुत्र श्री कान्त गोड़ निवासी ग्राम हुदहुदीपुर थाना बलुआ जनपद चन्दौली ।
2.विशाल कुमार पुत्र रामसकल निवासी ग्राम हुदहुदीपुर थाना बलुआ जनपद चन्दौली ।

बरामदगी
04 बोरी गेँहू

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 117/26 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना बलुआ जनपद चन्दौली

गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1.थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह थाना बलुआ जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 सुरेश कुमार सिंह थाना बलुआ जनपद चन्दौली
3.उ0नि0 जितेन्द्र बहादुर सिंह थाना बलुआ जनपद चन्दौली
4.का0 रामबाबू राजभर थाना बलुआ जनपद चन्दौल

कार्यालय पुलिस अधीक्षक चन्दौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *