
🔷 विगत 07 दिवस में 1772 वाहनों के विरुद्ध 37 लाख 14 हजार रूपये का चालान की कार्यवाही के बाद आज खाली रही मुख्य सड़क जहां ट्रकों की लगती थी लंबी लाइन।
🔷पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात निरीक्षक और उनकी टीम की सक्रिय कार्यशैली की प्रशंसा की।
🔷 सतत कार्यवाही के चलते आज कोयला मण्डी में आने वाले ट्रक स्वयं मुख्य मार्ग से हटकर सर्विस रोड पर हो रही है खड़ी।
🔷साथ ही थाना मुगलसराय व निर्माणाधीन चंधासी पुलिस चौकी का किया गया औचक निरीक्षण।
चन्दौली- जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं यातायात संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 15.05.2026 को पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आकाश पटेल द्वारा थाना मुगलसराय क्षेत्र का सघन भ्रमण किया गया।
1-निर्माणाधीन पुलिस चौकी का स्थलीय निरीक्षण–
भ्रमण के प्रथम चरण में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थानाध्यक्ष मुगलसराय व चौकी प्रभारी चंधासी की उपस्थिति में निर्माणाधीन पुलिस चौकी चंधासी का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा सम्बन्धित को निर्देश दिया गया कि भवन निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता और मानकों का कड़ाई से पालन करें व निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करें।
2-चंधासी कोयला मंडी में यातायात व्यवस्था की समीक्षा-
इसके पश्चात, पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चंधासी कोयला मंडी का दौरा किया गया। यहाँ भारी वाहनों के दबाव को देखते हुए सुगम व सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु क्षेत्राधिकारी सकलडीहा/यातायात एवं यातायात निरीक्षक के साथ कार्यों का भौतिक सत्यापन किया गया।
मंडी के सामने मुख्य मार्ग पर ट्रकों के अतिक्रमण की शिकायतें रहती थी पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा विगत 07 दिवस में विशेष अभियान चलाकर 1772 वाहनों का चालान करते हुए 3,714,000 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। यातायात पुलिस द्वारा ट्रांसपोर्ट वालों से लगातार वार्ता कर ट्रकों को मुख्य मार्ग से हटाकर सर्विस लेन पर खडा करने हेतु बताया गया जिसका परिणाम रहा कि पुलिस अधीक्षक महोदय के निरीक्षण के दौरान आज मुख्य मार्ग खाली रहा। कुछ अन्य जगह आज भी ट्रक खड़े पाए गए हैं, उनके विरूद्ध कार्यवाही करते हुए हटवाया जायेगा। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यातायात पुलिस टीम की सक्रिय कार्यशैली प्रशंसा की। यह अभियान सतत चलता रहेगा। इसके लिए यातायात पुलिस की कुशल व निरन्तर कार्य करने वाली टीम को लगाया गया है।
साथ ही सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि सड़कों के किनारे अवैध अतिक्रमण हटाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए पीक ऑवर्स के दौरान प्रमुख चौराहों और मंडी के प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाये ।
3-थाना मुगलसराय का औचक निरीक्षण–
निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल कानून-व्यवस्था की समीक्षा की, बल्कि थाने के बुनियादी ढांचे और पुलिसकर्मियों के कल्याण पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया।
निरीक्षण के मुख्य अंश एवं निर्देश:-
1. नए रिक्रूट आरक्षियों से सीधा संवाद:-
पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाने में तैनात नए आरक्षियों से उनके प्रशिक्षण और फील्ड ड्यूटी के अनुभवों पर चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की बुनियादी कार्यक्षमता उसके प्रशिक्षण पर निर्भर करती है, अतः सभी रिक्रूट आरक्षियों को अपराध नियंत्रण की आधुनिक तकनीकों में दक्ष होना अनिवार्य है।
2. ढांचागत सुधार एवं जल निकासी-
निरीक्षण के दौरान थाने में जल भराव और क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल की समस्या प्रमुखता से सामने आई। पुलिस अधीक्षक महोदय ने तत्काल संबंधित कार्यदायी संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर सुधार कार्य शुरू करने हेतु निर्देशित किया।
3. अभिलेखों एवं मालखाने का सुदृढ़ीकरण:-
थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर और विवेचना फाइलों से मिलान किया गया। सभी अभिलेखों को अद्यतन (Digitally & Physically Update) रखने और लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए गए।
4. पुलिस वेलफेयर एवं स्वच्छता अभियान:
परिसर की स्वच्छता को लेकर महोदय ने कड़ा रुख अपनाया। पुलिस बैरक, मेस और शौचालयों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने रहन-सहन के स्तर को सुधारने की बात कही।