जनपद चंदौली। थाना चकिया साइकिल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार।

चन्दौली। थाना चकिया पुलिस ने साइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को चोरी की साइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 14 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना चकिया पुलिस टीम ने आदित्य नारायण इंटर कॉलेज के खेल मैदान के पास वार्ड नंबर-1 चकिया क्षेत्र से अभियुक्त विनोद कुमार यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक एवन साइकिल बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 12 मई 2026 की शाम कालिका धाम कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर के पास से उक्त साइकिल चोरी की थी। आरोपी चोरी की साइकिल को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में खेल मैदान के पास खड़ा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विनोद कुमार यादव पुत्र बचाऊ निवासी ग्राम भभौरा थाना चकिया जनपद चन्दौली के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना चकिया में मु0अ0सं0 123/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह एवं आरक्षी अमित कुमार पटेल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *