
🔷जनपद चंदौली मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
चन्दौली- उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थानाध्यक्ष मुगलसराय विजय प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुगलसराय पुलिस टीम कस्बा मुगलसराय में रोड चौड़ीकरण के दृष्टिगत अतिक्रमण हटाने हेतु प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के दौरान दिनांक 04.05.2026 को धर्मशाला रोड स्थित परंपरा स्वीट्स के पास अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान अजय जायसवाल व सुनील जायसवाल निवासी ईस्टर्न बाजार, थाना मुगलसराय द्वारा उग्र होकर कार्यवाही में बाधा डालने, मारपीट पर आमादा होने तथा अन्य व्यक्तियों को भड़काने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा बार-बार समझाने के बावजूद दोनों व्यक्ति नहीं माने और शांति व्यवस्था भंग करने की स्थिति उत्पन्न करने लगे। दोनों अभियुक्तों द्वारा दिनांक 04.05.2026 को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही का कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई थी, जिसके संबंध में थाना मुगलसराय पर मु0अ0स0- 218/2026 धारा 191(2)/115(2)/351(2)/352/324(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीकृत किया गया।
उपरोक्त प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 05.05.2026 को अभियुक्त 1.अजय जायसवाल पुत्र रामशरण जायसवाल उम्र लगभग 27 वर्ष, 2.सुनील जायसवाल पुत्र ज्ञानशंकर जायसवाल उम्र लगभग 47 वर्ष को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।