थाना धीना जनपद चंदौली
💠पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सदर द्वारा थाना धीना का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।
चंदौली- पुलिस अधीक्षक चंदौली, आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) द्वारा थाना धीना का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, भवन, कार्यालय कक्ष, हवालात, मालखाना, अभिलेखागार, कंप्यूटर कक्ष व मिशन शक्ति केंद्र सहित समस्त महत्वपूर्ण इकाइयों का अवलोकन किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक सदर द्वारा थाना रजिस्टरों, अपराध अभिलेखों, वारंट/समन प्रगति, लंबित प्रकरणों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीट सूचना प्रणाली, सीसीटीएनएस कार्य, आगन्तुक रजिस्टर, जी.डी. प्रविष्टियों की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया गया। थाना परिसर की स्वच्छता, अनुशासन, ड्यूटी प्रबंधन, तथा कर्मचारी आवासीय व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। थाने पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को सतर्कता, पारदर्शिता, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध रोकथाम एवं लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर द्वारा कर्मचारियों को अपने कार्य के प्रति जिम्मेदारी, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनता की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया व थाना स्थानीय के चौकीदारों को ठंड से बचने के लिए स्वेटर, टॉर्च, सीटी का वितरण किया गया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी, थानाध्यक्ष धीना भूपेंद्र कुमार निषाद, चौकी प्रभारी कमालपुर धर्मेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी महुजी सुरेश सिंह, सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

